इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 मिनी ऑक्शन का आगाज़ हो चुका है और पहले ही दिन पैसों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। इस बार ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, ताकि टीमें नए सीज़न से पहले अपनी कमज़ोरियों को दूर कर सकें।
इन 369 खिलाड़ियों में 40 खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹2 करोड़ रखा गया है, जबकि ज़्यादातर खिलाड़ियों की बेस प्राइस ₹30 लाख है। इस मिनी ऑक्शन में 10 टीमें अधिकतम 77 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं, जिनमें से 31 से ज़्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे।
IPL 2026 Mini Auction LIVE: Cameron Green पर पैसों की बारिश, KKR ने ₹25.20 करोड़ में रचा इतिहास
IPL 2026 Mini Auction का हुआ आगाज़
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 मिनी ऑक्शन का आज भव्य आगाज़ हो चुका है। इस बार का ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने-अपने पर्स और रणनीति के साथ मैदान में उतरी हैं। नीलामी की भूमिका मल्लिका सागर निभा रही हैं। इस मिनी ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ी शामिल हैं। टीमें अधिकतम 77 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं, जिनमें से 31 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते।
IPL 2026 ऑक्शन: खिलाड़ियों का बेस प्राइस और नियम
इस बार के ऑक्शन में:
- 40 खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹2 करोड़
- ज़्यादातर खिलाड़ियों का बेस प्राइस ₹30 लाख
- भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ियों पर टीमों की पैनी नजर
टीमें आने वाले सीज़न से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करने के इरादे से बोली लगा रही हैं।
Venkatesh Iyer को RCB ने ₹7 करोड़ में खरीदा
ऑक्शन में दूसरा बड़ा मुकाबला वेंकटेश अय्यर के लिए देखने को मिला। उनकी बेस प्राइस ₹2 करोड़ थी। CSK, गुजरात, लखनऊ, KKR और RCB के बीच बोली चली। आखिरकार Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने ₹7 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया। KKR आखिरी दौर में बाहर हो गई।
KKR ने रचा इतिहास, Cameron Green पर लगी पैसों की बारिश
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण बने। ग्रीन की बेस प्राइस ₹2 करोड़ थी, लेकिन जैसे ही उनका नाम आया, KKR, CSK और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर शुरू हो गया। राजस्थान रॉयल्स 13 करोड़ के बाद बाहर हो गई, लेकिन इसके बाद CSK और KKR के बीच सीधी जंग देखने को मिली। बोली 18 करोड़, फिर 20 करोड़ और आखिरकार ₹25.20 करोड़ तक पहुंच गई।
अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बाज़ी मारते हुए कैमरन ग्रीन को ₹25 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
- ₹27.00 करोड़ – ऋषभ पंत (LSG, 2025)
- ₹26.75 करोड़ – श्रेयस अय्यर (PBKS, 2025)
- ₹25.20 करोड़ – कैमरन ग्रीन (KKR, 2026)
- ₹24.75 करोड़ – मिशेल स्टार्क (KKR, 2024)
- ₹23.75 करोड़ – वेंकटेश अय्यर (KKR, 2025)
Venkatesh Iyer को RCB ने ₹7 करोड़ में खरीदा
ऑक्शन में एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिला वेंकटेश अय्यर के लिए।
पिछली नीलामी में 23 करोड़ में बिकने वाले अय्यर की इस बार बेस प्राइस ₹2 करोड़ थी।
RCB, KKR, गुजरात और लखनऊ के बीच जबरदस्त बिडिंग हुई।
आखिरकार Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने ₹7 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
ये बड़े नाम रहे अनसोल्ड
ऑक्शन में कई चौंकाने वाले नतीजे भी देखने को मिले ?
- केएस भरत (बेस प्राइस ₹75 लाख) – अनसोल्ड
- दीपक हुड्डा – अनसोल्ड
- सरफराज खान – अनसोल्ड
- पृथ्वी शॉ – अनसोल्ड
- लियाम लिविंगस्टोन – अनसोल्ड
- रचिन रवींद्र – अनसोल्ड
- गस एटकिनसन – अनसोल्ड
- वियान मुल्डर – अनसोल्ड
इन खिलाड़ियों पर पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।
Wanindu Hasaranga LSG के हुए
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को Lucknow Super Giants (LSG) ने ₹2 करोड़ (बेस प्राइस) में खरीदा।दिलचस्प बात यह रही कि लखनऊ के अलावा किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।
KKR और CSK का पर्स अपडेट
कैमरन ग्रीन को खरीदने के बाद
- KKR का पर्स: ₹39.1 करोड़
- CSK का पर्स: ₹43.40 करोड़ (सबसे बड़ा पर्स)
अबू धाबी में सजा ऑक्शन का मंच
IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है।
नीलामी की भूमिका मल्लिका सागर निभा रही हैं और पहले ही सेट से माहौल गर्म हो चुका है।

















